दोस्तों, आज की इस पोस्ट ने हम आपको SBI ATM से बिना ATM के पैसे निकालना सिखायेंगे। दोस्तों, यहाँ ATM से बिना ATM के पैसे निकलवाने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आपने ATM ही नहीं बनवा रखा हो और आप पैसे निकलवा लेंगे, तो आप गलत सोच रहे है। बिना ATM कार्ड के पैसे निकलवाने का मतलब यह है कि आपने अपना ATM कार्ड तो बनवा रखा है लेकिन आप इसे लाना भूल गए तो ऐसी स्थिति में आप बिना ATM कार्ड के पैसे निकलवा सकते है।
लेकिन इसके लिए आपको Sbi की YONO एप्लीकेशन पर रजिस्टर होना होगा, अगर आप YONO पर पहले से registered है तो यह अच्छी बात है लेकिन अगर आप YONO पर पहले से register नहीं है तो आपको पहले Just नीचे की प्रॉसेस को देखकर YONO पर रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
यह भी जाने - एक ऐप्प से दूसरे ऐप्प में पैसे कैसे भेजे
How do I register my Yono with my ATM card?
1. सबसे पहले Google Play Store से YONO SBI एप्प को डाउनलोड करे। या एप्प डाउनलोड के लिए यहाँ क्लिक करे - Download YONO SBI
2. अब इसे Open करे, और Existing Customer ऑप्शन पर क्लिक करे।
3. अब इसके बाद Register with my ATM card ऑप्शन पर क्लिक करे।
4. इसके बाद अगले पेज में CIF नम्बर और अपना Sbi बैंक एकाउंट नम्बर डाले तथा Submit पर क्लिक कर दे।
( Note - CIF नम्बर आपको बैंक डायरी में पहले पेज पर मिल जाएगा। )
5. इसके बाद आपके बैंक एकाउंट से लिंक मोबाइल नम्बर पर एक OTP आएगा। जो कि आपको अगले पेज में Enter करके Next पर क्लिक कर देना है।
6. इसके बाद अगले पेज में आपको अपना 16 अंको का ATM नम्बर और इसके 4 अंको के पिन नम्बर को डालकर Submit पर क्लिक कर देना है।
7. अगले पेज में आपको आपके द्वारा भरी गई जानकारी दिखाई जाती है, अगर ये जानकारी सही है तो आपको Next पर क्लिक कर देना है। और अगर ये जानकारी सही नहीं है तो आपको शुरू से इस proccess को दोबारा फॉलो करना है।
8. इसके बाद आपको Tamporary पासवर्ड सेट करना है, इसके लिए आपको दो बार पासवर्ड डालकर Submit पर क्लिक कर देना है।
9. इसके बाद आपको Successfully लिखा हुआ एक पॉप-अप मैसेज देखने को मिलेगा। इसका मतलब आपका Yono रजिस्ट्रेशन कम्पलीट हो गया है। इसके लिए आपको एक Text मैसेज भी मिलेगा, जिसमें आपको Temporary User ID बता दी जाएगी।
10. अब Login में जाकर पहले आपको Temporary User ID और Temporary password देकर Submit पर क्लिक कर देना है। और Next पेज में अपने पसंद की User ID और पासवर्ड देकर Confirm पर क्लिक करे।
याद रहे ये पासवर्ड आप अपने बैंक एकाउंट को इस्तेमाल करने के लिए लगा रहे है इसलिए अपना पासवर्ड कठिन रखे।
( Note - जहाँ तक हो सके आप अपने पासवर्ड में Capital letter, Small Letter, Number और Symbol का कम से कम एक बार जरूर इस्तेमाल करे ) अब आपको Congratulations नाम से एक पॉप-अप मैसेज मिलेगा।
11. तो अब आप अपना User ID और पासवर्ड देकर YONO में Login कर सकते हैं।
यह भी जाने - गूगल पे अकाउंट कैसे बनाए
How to Withdraw Money from ATM Machine Without ATM Card ( बिना ATM कार्ड के ATM मशीन से पैसे कैसे निकलवाये )
1. इसके लिए सबसे पहले आपको YONO एप्प को डाउनलोड करके, अपना User ID और Password देकर उसमें Login हो जाना है।
2. अब आप YONO एप्पलीकेशन के होमपेज पर आ जायेंगे। यहाँ आपको नीचे की ओर YONO Cash का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
3. इसके बाद आपको Request YONO Cash ऑप्शन पर क्लिक करना है।
4. इसके बाद next पेज में आपको Amount डालना है यानी कि आप कितने पैसे निकलवाना चाहते है। और इसके बाद next पर क्लिक कर देना है।
5. इसके बाद आपको 6 अंकों का PIN नम्बर सेट करना है, ये PIN नम्बर आपको पैसे निकलवाते समय ATM मशीन में Enter करना है। इसके बाद आप next पर क्लिक करेंगे।
6. इसके बाद आपको Agree पर tick करके Confirm पर क्लिक करना है।
7. इसके बाद आपके आपके फ़ोन नम्बर पर एक SMS आएगा, जिसमें 6 अंकों का transaction नम्बर दिया होता है।
8. इसके बाद आपको SBI ATM पर जाना है और वहाँ आपको ATM मशीन पर YONO Cash नाम से एक ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक कर दे।
9. अब आपको सबसे पहले वह 6 अंको का transaction नम्बर enter करना है जो कि आपको मैसेज में मिला है। और इसके बाद Confirm पर क्लिक करे।
10. अब आप वह Amount डालेंगे, जितना Amount आपने YONO एप्लीकेशन में डाला था।
11. इसके बाद आपको वह 6 अंकों का PIN डालना है जो आपने शुरू में सेट किये थे। और Confirm पर क्लिक करेंगे।
12. इसके बाद आपको ATM से पैसे मिल जायेंगे।
Note - YONO Cash फीचर की मदद से आप एक transaction में अधिकतम 10,000 रुपये और एक दिन में अधिकतम 20,000 रुपये ही निकलवा सकते है।
यह भी जाने - डिजिटल वॉलेट क्या है
उम्मीद है आपको अच्छे से समझ आ गया होगा कि YONO एप्लीकेशन में Register कैसे होते है और YONO एप्लीकेशन की मदद से बिना ATM Card के ATM से पैसे कैसे निकलवाते है।
अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी है तो नीचे कमेंट करके जरूर बताये अथवा अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो भी नीचे कमेंट करके जरूर बताये।
ऐसी ही और Useful पोस्ट पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग पर जरूर visit करे। धन्यवाद....