Google Play Service एक आवश्यक सिस्टम ऐप है जो कि एंड्रॉयड फोन्स के कई फंक्शन को चलाने के लिए जिम्मेदार होता है। अगर आपके फोन में ऐप्स ठीक से काम नहीं कर रहे है तो हो सकता है कि आपके फोन के Google Play Service ऐप को अपडेट करने की जरूरत हो, इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताएंगे कि Google Play Service Kya Hai, Google Play Service Ko Update Kaise Kare तथा गूगल प्ले सर्विस को अपडेट करने के क्या फायदे है आदि।
Google Play Service Kya Hai?
गूगल प्ले सर्विस गूगल का ही एक ऐसा ऐप है जो कि हमारे फोन में बैकग्राउंड में चलता रहता है, तथा यह गूगल के बहुत सारे फीचर्स को चलाने में मदद करता है। जिनमें कुछ निम्न सर्विसेज शामिल है जैसे कि
- लोकेशन सर्विस
- गूगल अकाउंट सिंक
- ऐप्स का ऑटोमैटिक अपडेट
- बैकग्राउंड डेटा प्रोसेस
Google Play Service Ko Update Kyun Karna Chahiye
गूगल प्ले सर्विस को अपडेट करना कई कारणों से जरूरी है, जैसे कि
- App Compatibility: गूगल प्ले सर्विस का अपडेट रहना ये निश्चित करता है कि आपके सभी ऐप्स ठीक से काम करे।
- Security Improvements: नए अपडेट में सिक्योरिटी पैच तथा बग फिक्स शामिल होते है।
- Better Performance: अपडेट करने से फोन की परफॉर्मेंस अच्छी मिलती है, तथा बैटरी लाइफ में भी सुधार होता है।
- New Features: अपडेट्स के साथ नए फीचर्स और बेहतर अनुभव भी मिलता है।
Google Play Service Ka Version Kaise Check Kare
अपने फोन के मौजूदा गूगल प्ले सर्विस ऐप का वर्जन चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे:
- सबसे पहले अपने फोन की Settings को ओपन करे।
- फिर Apps & Notifications पर क्लिक करे।
- उसके बाद Google Play Service ऑप्शन देखे और उस पर क्लिक करे।
- अब स्क्रीन पर आपको ऐप्स की डिटेल्स में वर्जन नंबर दिखाई देगा।
Google Play Service Ko Update Kaise Kare (Step By Step Guide)
Method 1: Update via Google Play Store
- सबसे पहले Google Chrome को ओपन करे।
- अब इसमें Google Play Services सर्च करे।
- अब आपको सर्च रिजल्ट में गूगल प्ले सर्विस ऐप दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे।
- अब आप ऑटोमैटिक प्ले स्टोर में आ जाएंगे, यहां आपको अपडेट का ऑप्शन दिखता है, तो इसे अपडेट करे।
- और अगर अपडेट का ऑप्शन नहीं दिखता है तो इसका मतलब है कि आपका गूगल प्ले सर्विस ऐप पहले से ही अपडेटेड है।
Method 2: Update via APK File
अगर किसी भी कारण से आप इस तरीके से अपडेट नहीं कर पा रहे है तो आप मैनुअली apk डाउनलोड करके भी इसे अपडेट कर सकते है। इसके लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करे:
- सबसे पहले कोई ब्राउजर ओपन करे, और APKMirror वेबसाइट खोले।
- अब इस वेबसाइट के सर्च बार में Google Play Services सर्च करके सबसे लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करे।
- अब Settings > Apps > Special App Access > Install Unknown Apps > Your Browser (Chrome) को इनेबल कर देवे, या फिर क्रोम से डायरेक्ट डाउनलोड फाइल पर क्लिक कर install unknown source को Allow करके इसे इंस्टॉल कर लेवे।
Method 3: Clear Cache and Force Update
अगर ऐप को अपडेट करने में कोई समस्या आ रही है तो Cache Clear करके इसे सही करे:
- Settings > Apps > Google Play Services में जाए।
- Storage पर क्लिक करे।
- Clear Data & Clear Cache पर क्लिक करे।
- अब फोन को रिस्टार्ट कर फिर से अपडेट करने की कोशिश करे।
Google Play Services को अपडेट करने में आने वाली समस्याएं
गूगल प्ले सर्विस को अपडेट करते समय निम्न समस्याएं आ सकती है, जैसे कि
- Insufficient Storage: कभी कभार फोन में स्टोरेज की दिक्कत होने से भी ऐप अपडेट नहीं होता है।
- Battery Drain: कभी कभार ऐप अपडेट करने के बाद बैटरी तेजी से डिस्चार्ज होती है।
- App Crashes: कभी कभी अपडेट करने के बाद कुछ ऐप्स क्रैश होने लगते है।
Solutions:
- फोन का थोड़ा स्टोरेज खाली करे।
- बैटरी सेवर जैसे मोड्स को डिसेबल कर देवे।
- फोन को रिस्टार्ट करके फिर से अपडेट करने का प्रयास करे।
यह भी जाने - गूगल प्ले स्टोर टिप्स
Fix Google Play Service not Updating Issue
अगर गूगल प्ले सर्विस अपडेट नहीं हो पा रहा है, तो निम्न स्टेप्स फॉलो करे:
- अपने फोन या डिवाइस को रिस्टार्ट करे।
- Google Play Store का Cache & Data को क्लियर करे।
- अपने फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट अवेलेबल है या नहीं, चेक करे, अगर है तो पहले इसे अपडेट करे।
- अपने गूगल अकाउंट को फोन से हटाकर फिर से साइन इन करे।
यह भी जाने - गूगल AI Mode India
Frequently Asked Questions (FAQs)
Q1: Google Play Service डिसेबल या डिलीट कर सकते है या नहीं?
नहीं, ये एक सिस्टम ऐप है, इसे डिसेबल या डिलीट नहीं कर सकते है।
Q2. Google Play Service को अपडेट करने से बैटरी पर कोई फर्क पड़ता है?
हां, कभी कभार इस ऐप को अपडेट करने से बैटरी की खपत कम या ज्यादा हो सकती है।
Q3. अगर हम Google Play Service को अपडेट नहीं करे तो?
इसे अपडेट करना जरूरी नहीं है, लेकिन कुछ पुराने वर्जन वाले ऐप्स ठीक से काम नहीं करेंगे यदि हम इसे अपडेट नहीं करते है। इसलिए फोन की अच्छी परफॉर्मेंस के लिए इसे अपडेटेड रखें।
Q4. Google Play Service हमारा क्या डेटा कलेक्ट करता है?
यह हमारे फोन की लोकेशन, हम किन किन ऐप्स का यूज कर रहे है, हमारे फोन की सामान्य जानकारी मॉडल, एंड्रॉयड वर्जन, नेटवर्क टाइप तथा Google account से जुड़ी जानकारी को कलेक्ट करता है। यह डेटा फोन की परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी की सुधार में मदद करता है।
Q5. क्या Google Play Service को बिना इंटरनेट के अपडेट कर सकते है?
नहीं, गूगल प्ले सर्विस को बिना इंटरनेट के अपडेट नहीं कर सकते है। लेकिन अगर आपने इसकी apk फाइल को डाउनलोड कर रखा है, तो आप इसे बिना इंटरनेट के इंस्टॉल कर सकते है।
Q6. क्या Google Play Service को अपडेट करने के बाद फोन slow हो सकता है?
सामान्यतः नहीं, लेकिन कभी कभार ऐप में बग आ जाने पर ऐसा हो सकता है। ऐसा होने पर फोन को रिस्टार्ट कर ऐप के डाटा को क्लियर कर देना है।
Q7. क्या Google Play Service को ऑटो अपडेट कर सकते है?
हां, गूगल प्ले स्टोर की सेटिंग में जाकर Auto Update Apps को ऑन करके गूगल प्ले सर्विस को ऑटो अपडेट कर सकते है। इसे ऑन करने के बाद जब भी गूगल प्ले सर्विस का अपडेट अवेलेबल होगा तब ये अपने आप ही अपडेट हो जाएगा।
Q8. क्या Google Play Service के बिना भी फोन चल सकता है?
हां, लेकिन चूंकि हमारे फोन में by default ज्यादातर ऐप्स गूगल के ही होते है, जैसे कि जीमेल, गूगल मैप, यूट्यूब, प्ले स्टोर आदि, ये सब काम नहीं करेंगे।
Q9. क्या बिना गूगल अकाउंट के Google Play Service को अपडेट कर सकते है?
हां, आप apk फाइल डाउनलोड करके गूगल अकाउंट के बिना भी इसे अपडेट कर सकते है।
Conclusion:
Google Play Service एक सिस्टम ऐप है, जिसे अपडेट रखने से फोन के ऐप्स अच्छे से काम करते है, फोन में नए फीचर्स एड होते है, इससे फोन की परफॉर्मेंस बढ़ती है, इसलिए इसे अपडेटेड रखना बढ़िया रहता है।
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे, साथ ही नीचे कमेंट करके जरूर बताए कि ये पोस्ट आपको कैसी लगी।