🔍 Google AI Mode क्या है?
Google ने अपनी सर्च टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव करते हुए Google AI Mode को लॉन्च कर दिया है। जो कि भारत जैसे देश में भी अवेलेबल हो चुका है। यह Google के Gemini AI (Google का अपना AI मॉडल) पर आधारित है जो सर्च एक्सपीरियंस को और भी ज्यादा स्मार्ट, इंटरैक्टिव और समझदारी से भरा बनाता है।अब जब भी आप गूगल को कोई सवाल पूछते है, तो गूगल ना केवल उसका उत्तर देता है, बल्कि उसका लिंक भी देता है, AI Overview के रूप में स्पष्ट उत्तर देता है, और संबंधित विकल्प भी देता है वो भी सरल और स्पष्ट भाषा में ।
🌍 भारत में कब और क्यों लॉन्च हुआ?
भारत में Google AI Mode को 26 जून 2024 को ऑफिशियली लॉन्च किया गया था। इसे अमेरिका, यूके जैसे देश में पहले ही टेस्ट कर लिया गया था, लेकिन भारत जैसे बड़े बाजार में इसे लॉन्च करना एक चुनौतीपूर्ण कदम था।कारण:
- भारत में इंटरनेट यूजर की संख्या 80 करोड़ से ज्यादा है।
- जिसमें से 90 प्रतिशत लोग स्मार्टफोन से सर्च करते है।
- भारत में विभिन्न भाषाओं का ट्रैफिक ( अब Google AI Mode हिंदी भाषा को भी सपोर्ट करता है)
📱 Google AI Mode को कैसे एक्टिवेट करें?
🔧 स्टेप-बाय-स्टेप गाइड:
- सबसे पहले Google ऐप खोले (Android/iOS)
- अब ऊपर लेफ्ट साइड में दिख रहे Labs आइकन पर क्लिक करे।
- अब नीचे स्क्रॉल करके AI Mode ऑप्शन देखे ।
- फिर Try AI Mode पर क्लिक करे, अब आपके डिवाइस पर AI Mode एक्टिवेट हो चुका है।
🔄 टिप: अगर आपको Labs आइकन दिखाई न दे तो पहले Google ऐप को प्ले स्टोर से अपडेट करे या फिर beta वर्जन ज्वाइन करे।
🧪 Google AI Mode में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं?
- AI Overview : सर्च करने पर AI आधारित उत्तर सीधा स्क्रीन पर आता है।
- Follow-up Questions : उत्तर के बाद उसी प्रश्न पर आधारित और प्रश्न भी पूछ सकते है।
- Link Citations : AI ने जिन स्रोतों से उत्तर दिया है वह उनके लिंक भी देता है।
- Image-Based Search : यह फोटो देकर पूछे गए सवालों के जवाब भी देता है।
- Multiple Choices : एक ही सर्च के एक से ज्यादा उत्तर देता है, अलग अलग दृष्टिकोण से।
🤔 Google AI Mode पारंपरिक सर्च से कैसे अलग है?
विशेषता पारंपरिक Google सर्च Google AI Mode🔍 1. उत्तर का तरीका
पारंपरिक Google सर्च में जब आप कोई सवाल पूछते है तो गूगल उस सवाल से संबंधित आर्टिकल वाले वेबसाइट के लिंक देता है, और जवाब आपको खुद ढूंढना पड़ता है,लेकिन Google AI Mode पारंपरिक सर्च से अलग है, इसमें गूगल आपको वेबसाइटों से उत्तर निकालकर देता है। वो भी स्पष्ट और सरल भाषा में।
🧠 2. सवाल को समझने की क्षमता
पुराना गूगल सर्च तरीका कीवर्ड पर काम करता था, यानी जैसे आप सर्च करते थे वैसे ही आपको सर्च रिजल्ट मिलते थे, लेकिन अब ये काफी एडवांस हो गया है।Google AI Mode अब आपका इंटेंट समझ लेता है, यानी आप अधूरा या टूटा फूटा वर्ड्स भी लिखते है, तब भी गूगल आपको सही रिजल्ट देता है।
🗣️ 3. Follow-up सवाल करने की सुविधा
पारम्परिक सर्च में जब आप कोई सवाल पूछ लेते है, और फिर आपको दूसरा सवाल पूछना होता है तो आपको फिर से अलग सर्च करना होता है।लेकिन Google AI Mode में आप उसी सवाल के नीचे दूसरा सवाल पूछ सकते है, उसी टॉपिक से जुड़ा। जैसे कोई आपसे बात कर रहा हो।
📸 4. फोटो से सवाल पूछना
पहले गूगल सर्च में फोटो के साथ सवाल भी पूछ सकते थे, हा गूगल लेंस से फोटो स्कैन जरूर कर सकते थे। लेकिन अब आप Google AI Mode के जरिए फोटो को डालकर उससे संबंधित सवाल कर सकते है, गूगल इसका बहुत बढ़िया से जवाब देता है और साथ में स्पष्टीकरण भी देता है।🧑🎓 5. किसके लिए ज्यादा फायदेमंद है?
अगर आप सामान्य सर्च करते है जैसे कि मौसम के बारे में जानना, किसी वेबसाइट को खोलना आदि तो पुराना गूगल सर्च भी आपके लिए बढ़िया रहेगा। लेकिन अगर आप एक स्टूडेंट है, पढ़ने लिखने वाले व्यक्ति है, आपको किसी टॉपिक की गहराई में जाना है तो Google AI Mode आपके लिए ही बना है।⏱️ 6. समय की बचत
पहले किसी जवाब के लिए गूगल सर्च करते थे, फिर कई वेबसाइट को खोलकर मैनुअली जवाब ढूंढते थे, लेकिन अब गूगल काफी स्मार्ट हो गया है, अब गूगल खुद कई वेबसाइटों को स्कैन करके आपके लिए उत्तर ढूंढता है, और आपको सीधे स्क्रीन पर दिखाता है। इससे आपका समय और मेहनत दोनों बचते है।🌐 7. भाषा की सुविधा
पारम्परिक गूगल सर्च जहां लगभग हर भाषा को सपोर्ट करता था, वही Google AI की कुछ सीमाएं है, यह अभी वर्तमान में कुछ चुनिंदा भाषाओं को ही सपोर्ट करता है, भविष्य में जल्द ही और भाषाओं का सपोर्ट भी एड कर दिया जाएगा।🌐 भारत में किन भाषाओं को सपोर्ट करता है?
अभी के लिए, Google AI Mode निम्न भाषाओं को सपोर्ट करता है,✅ English
✅ Hindi
अन्य भाषाओं का सपोर्ट भी जल्द ही आने वाला है
यह भी जाने - गूगल प्ले सर्विस को कैसे अपडेट करे
⚙️ AI Mode में Gemini AI की भूमिका
Gemini, Google का ही आधुनिक AI मॉडल है, जो कि नेचुरल लैंग्वेज को समझता है, कॉम्प्लेक्स सवालों के सही और सटीक जवाब देता है, और यह इमेज, टैक्स्ट और वॉयस तीनों फॉर्मेट को सपोर्ट करता है।Gemini के कारण ही Google AI Mode का अस्तित्व बना है, यह Gemini का ही अपडेटेड वर्जन है, जो व्यक्तिगत, सटीक, स्पष्ट और डीप उत्तर देने में सक्षम है।
📸 AI Mode में फोटो से सवाल कैसे पूछें?
- सबसे पहले Google सर्च में Google Lens आइकन पर क्लिक करे।
- अब कोई फोटो अपलोड करे या फिर कैमरा से फोटो ले।
- अब AI अपने आप इसका उत्तर देगा, अगर कोई सवाल है तो ये इसका भी जवाब देने में सक्षम है।
यह भी जाने - टॉप गूगल प्ले स्टोर टिप्स एंड ट्रिक्स
✅ Google AI Mode के फायदे
- सबसे तेज और एकदम सटीक उत्तर ।
- ये टैक्स्ट के साथ वॉयस और इमेज भी सपोर्ट करता है।
- छात्रों, शिक्षकों, ब्लॉगर, बिजनेसमैन आदि यूजर्स के लिए ये काफी उपर्युक्त है।
- फॉलो अप सवालों से डीप जानकारी भी मिल जाती है।
- ये ट्रैवल, टेक्नोलॉजी, हेल्थ, एजुकेशन आदि सभी कैटेगरी में उपयोगी है।
⚠️ Google AI Mode की सीमाएँ
- हर सवाल के लिए AI उत्तर नहीं देता
- लॉजिकल या टेक्निकल सवालों सवालों में कभी कभी भ्रमित उत्तर मिल सकता है।
- यूजर की प्राइवेसी को लेकर चिंता
- ये सभी भाषाओं में सपोर्ट नहीं है।
यह भी जाने - गूगल पे अकाउंट कैसे बनाए
💬 क्या यह भविष्य का सर्च है?
हां बिल्कुल, Google AI Mode भविष्य के सर्च की एक शुरुआत है, भविष्य में और काफी फीचर्स इसमें आने वाले है। ChatGPT, Gemini, Bing Copilot AI जैसे सिस्टम मिलकर भविष्य में नया सर्च Era लेकर आने वाले है।भारत जैसे देश में जहां बहुत भाषाओं का प्रचलन है वहां Google AI Mode से काफी डिजिटल पहुंच और समझ बढ़ेगी।
🧭 निष्कर्ष
Google AI Mode ना केवल एक सर्च इंजन है बल्कि सर्च करने का एक बहुत ही विश्वसनीय अनुभव है। जो यूजर्स को तेजी से, कम समय में सटीक से सटीक उत्तर देने का प्रयास करता है। यह छात्रों और बिजनेसमैन के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी साबित होगा। अगर आप किसी और सर्च इंजन या AI mode का यूज करते है तो एक बार Google का Google AI Mode यूज करके जरूर देखे।आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और जानकारियों के लिए हमारे ब्लॉग पर जरूर विजिट करें या बुकमार्क कर लें।
Tags:
Google